बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम भीमगड़ी और अमरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कक्षा एक के बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम भीमगड़ी और अमरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कक्षा एक के बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत एएनएम प्रिया गौतम ने दोनों प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक के सभी बच्चों को समयबद्ध टीके लगाए। इस दौरान एएनएम ने अभिभावकों को बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए नियमित और समय पर टीकाकरण कराने के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा कार्यकत्री मुकेश देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री भूरी देवी तथा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अतर सिंह ने पूर्ण सहयोग किया।
ग्राम प्रधान लज्जावती ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए दानपुर के डॉ. नवल किशोर के मार्गदर्शन की प्रशंसा की। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्कूल में ही सहज वातावरण में टीकाकरण संपन्न कराने के लिए स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।
मौसम की मार से मखैना में नींबू की फसल बर्बाद, किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग कीhttps://t.co/KvKQcCFDly
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















