बुलंदशहर:राशन डीलरों का कमीशन ₹90 से बढ़कर हुआ ₹125 प्रति कुंतल, दानपुर में आयोजित बैठक में डीलरों ने जताई खुशी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक कार्यालय सभागार में सोमवार को राशन डीलरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दानपुर और डिबाई ब्लॉक क्षेत्र के कुल 153 उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) ने भाग लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक कार्यालय सभागार में सोमवार को राशन डीलरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दानपुर और डिबाई ब्लॉक क्षेत्र के कुल 153 उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) ने भाग लिया। कार्यक्रम में डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, एसडीएम डिबाई मनीष कुमार और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सीएम के लाइव प्रसारण में कमीशन बढ़ोतरी की घोषणा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राशन डीलरों के लाभांश (कमीशन) में वृद्धि किए जाने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

कमीशन में ₹35 की वृद्धि: प्रदेश सरकार ने राशन डीलरों को मिलने वाले कमीशन को 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर अब 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है।

डीलरों में खुशी की लहर, सरकार के निर्णय का किया स्वागत

कमीशन बढ़ाए जाने की घोषणा होते ही सभागार में मौजूद राशन डीलरों में खुशी की लहर दौड़ गई। राशन डीलर संघ के अध्यक्ष विशंभर सिंह ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस वृद्धि से डीलरों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी कोटेदारों को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.