सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधी नियंत्रण अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधी नियंत्रण अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, सीओ बांसी शुबेंदु सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु०अ०सं० 114/2026 में नामजद अभियुक्त मोहम्मद इजरान पुत्र अलीजान (निवासी कुनौना, थाना खेसरहा) को पंचमोहनी इंटर कॉलेज सड़क तिराहे के पास से धर दबोचा। अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीकृत था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में कुर्थिया चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, उप-निरीक्षक मुन्नीलाल तथा आरक्षी देवानंद शामिल रहे। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026




















