मऊ

मऊ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा क्रास कंट्री रेस और हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा क्रास कंट्री रेस और हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

नगर मजिस्ट्रेट द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई क्रास कंट्री रेस में बालक वर्ग की दौड़ पुलिस लाइन मुख्य द्वार से तथा बालिका वर्ग की दौड़ भीटी चौक से शुरू होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में समाप्त हुई। बालक वर्ग में कबीराज ने पहला, राहुल राजभर ने दूसरा और सत्यम निषाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में मनीषा यादव प्रथम, अर्चना यादव द्वितीय तथा शिवांगी तृतीय स्थान पर रहीं।
ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर और विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट ने रेस के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके पश्चात नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को चेयरमैन अरसद जमाल ने पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने सभी अतिथियों व खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026



















