निचलौल :सपा बूथ सम्मेलन में पहुंचे विधायक जय किशन साहू: संगठन की मजबूती पर दिया जोर, जिलाध्यक्ष की गैरमौजूदगी पर उठाए सवाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर स्थित हरिओम पैलेस में समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर स्थित हरिओम पैलेस में समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक जय किशन साहू बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों के दृष्टिगत बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, सपा के कार्यों की दिलाई याद

अपने संबोधन में विधायक जय किशन साहू ने प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास के दावों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सपा सरकार के कार्यकाल में हुए जनकल्याणकारी कार्यों और मौजूदा सरकार की वास्तविक स्थिति को गांव-गांव जाकर आमजन के सामने रखें।

इसके अलावा उन्होंने महराजगंज के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए स्वतंत्रता सेनानी प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना और देश सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया।

जिलाध्यक्ष की गैरमौजूदगी और टिकट की मांग पर चर्चा

सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक मुद्दों पर भी तीखी चर्चा देखने को मिली

राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचेगा बैनर विवाद: कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति और मंच के मुख्य बैनर पर उनकी तस्वीर न होने पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे घटनाक्रम से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया जाएगा।

सिसवा से टिकट की मांग

सिसवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा  फौजी भैया गौरी शंकर को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग पर विधायक ने आश्वासन दिया कि वे कार्यकर्ताओं की भावना को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखेंगे।सम्मेलन में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.