मऊ

मऊ जनपद के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी मऊ के निर्देशों के क्रम में औषधि निरीक्षक द्वारा जिले के थोक एवं फुटकर औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों व गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी मऊ के निर्देशों के क्रम में औषधि निरीक्षक द्वारा जिले के थोक एवं फुटकर औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों व गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान 14 अगस्त को मधुबन स्थित ‘मेसर्स बैजनाथ मेडिकल स्टोर’ पर क्रय-विक्रय का ब्योरा व फार्मासिस्ट के अनुभव संबंधी दस्तावेज न मिलने पर तत्काल प्रभाव से बिक्री पर रोक लगा दी गई। वहीं ‘मेसर्स प्रमोद मेडिसिन हाउस, मधुबन’ में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति और क्रय-विक्रय बिलों में गड़बड़ी पाए जाने पर बिक्री प्रतिबंधित की गई तथा 3 संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
औषधि निरीक्षक ने दोनों प्रतिष्ठानों की विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट विभागीय कार्रवाई के लिए औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (आजमगढ़ मंडल) को भेज दी है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026



















