महराजगंज

महराजगंज जनपद की फरेंदा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की फरेंदा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, विद्युत और विकास कार्यों से संबंधित शिकायती पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
मौके पर निस्तारण और गुणवत्ता पर जोर
तहसील दिवस में आए प्रत्येक फरियादी की बात को डीएम और एसपी ने गंभीरता से सुना। कई सामान्य मामलों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण कराया गया, जबकि शेष गंभीर व पैमाइश से जुड़े मामलों के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं।
लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी विभागीय अधिकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर दिखना चाहिए, जिससे पीड़ित को वास्तविक न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद व आपसी रंजिश के मामलों में पुलिस और राजस्व की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर मुआयना करे, ताकि किसी भी विवाद को समय रहते सुलझाया जा सके।
तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी फरेंदा, पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत राजस्व, विकास, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग के तमाम ब्लॉक व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026



















