लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 18 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 18 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। विभिन्न जनपदों में सहायक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात इन युवा अधिकारियों को अब विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेटकी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखें 18 आईएएस अधिकारियों की पूरी तबादला सूची:
-
आदित्य श्रीवास्तव: मुरादाबाद से शाहजहांपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए।
-
नौशीन: फतेहपुर से बस्ती की संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त की गईं।
-
शौर्य अरोड़ा: उन्नाव से स्थानांतरित कर बदायूं के संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए।
-
कुणाल रस्तोगी: बिजनौर से गोरखपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
-
अयान जैन: गाजियाबाद से आजमगढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट बने।
-
शिवम कुमार: आगरा से महराजगंज के संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए।
-
अनिमेष वर्मा: प्रयागराज से देवरिया के संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
-
अंशुल हिंदल: मिर्जापुर से सुल्तानपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट बने।
-
शुभांशु कटियार: अलीगढ़ से जौनपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए।
-
विनोद कुमार मीना: सहारनपुर से औरैया के संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
-
अर्पित कुमार: कन्नौज से प्रयागराज के संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए।
-
रिदम आनंद: सुल्तानपुर से कानपुर देहात के संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए।
-
रमेश चंद्रा वर्मा: लखनऊ से बलिया के संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
-
जी अक्षय दीपक: झांसी से कुशीनगर के संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए।
-
तेजस के: बाराबंकी से मैनपुरी के संयुक्त मजिस्ट्रेट बने।
-
मनीषा धावे: लखीमपुर खीरी से झांसी की संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाई गईं।
-
आयुष अग्रवाल: सिद्धार्थनगर से रायबरेली के संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
-
अपराजिता आर्यन: मुजफ्फरनगर से लखनऊ की संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाई गईं।
शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नवीन जनपदों में पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026



















