सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरघाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को वीरांगना स्व. फूलन देवी की जयंती बड़हरघाट एवं आसपास के निषाद समाज द्वारा धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरघाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को वीरांगना स्व. फूलन देवी की जयंती बड़हरघाट एवं आसपास के निषाद समाज द्वारा धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में विचार गोष्ठी के साथ-साथ भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
अन्याय के खिलाफ संघर्ष की मिसाल थीं फूलन देवी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी राजकपूर निषाद ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने शोषितों और पीड़ितों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ निडर होकर संघर्ष किया और समाज को एक नई दिशा दिखाई।
विरहा गायन पर झूम उठे श्रोता
कार्यक्रम के आयोजक पुन्नवासी साहनी ने बताया कि जयंती के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ललित निषाद, ओमप्रकाश साहनी एवं टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया विरहा गायन रहा। कलाकारों की सुरीली और ओजस्वी प्रस्तुति ने पंडाल में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का जोरदार उत्साहवर्धन किया।
निषाद समाज के लोग बड़ी संख्या में रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामचंद्र निषाद, मोहन निषाद, रामकुमार, अजय निषाद, राजाराम साहनी, इंद्रसेन, बबलू गौतम और सगार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा भारी संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












