सिद्धार्थनगर :बढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने नेपाल जा रही युवती को कराया रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बढ़नी की टीम ने सीमा पर सतर्कता दिखाते हुए एक 22 वर्षीय युवती को रेस्क्यू किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बढ़नी की टीम ने सीमा पर सतर्कता दिखाते हुए एक 22 वर्षीय युवती को रेस्क्यू किया है। वहीं, युवती को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जा रहे 24 वर्षीय युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सीमा स्तम्भ संख्या 567/1 के पास चेक पोस्ट बढ़नी पर तैनात एसएसबी जवानों को विशेष खुफिया सूचना मिली थी। इसके आधार पर भारत से नेपाल की ओर पैदल जा रहे एक युवक और युवती को रोककर पूछताछ की गई। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सिद्धार्थनगर को सूचित किया गया।

पूछताछ में रेस्क्यू की गई युवती की पहचान कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लाला छपरा निवासी 22 वर्षीय गीता के रूप में हुई। वहीं, पकड़े गए युवक की पहचान शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर) के महथा गांव निवासी 24 वर्षीय अंकित के रूप में हुई।

युवती का बयान: युवती ने महिला एसएसबी कर्मियों को बताया कि वह 7 अगस्त को घर से नाराज होकर निकली थी, तभी ट्रेन में उसकी मुलाकात अंकित से हुई। युवक उसे बहला-फुसलाकर ले जा रहा था और उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसे कहां ले जाया जा रहा है।

युवक का बयान: युवक ने बताया कि 8 अगस्त को चिल्हियां रेलवे स्टेशन पर उनकी मुलाकात हुई थी और वह युवती को नेपाल घुमाने के बहाने ले जा रहा था।

मानव तस्करी या किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए एसएसबी ने युवती को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद 66वीं वाहिनी एसएसबी और एएचटीयू की उपस्थिति में दोनों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (उत्तर प्रदेश पुलिस), सिद्धार्थनगर के सुपुर्द कर दिया गया।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.