सुरक्षा के साथ सेवा: कांवड़ियों की मदद में आगे आई बुलंदशहर पुलिस, पुष्प वर्षा कर बांटे फल और शीतल पेय

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में सावन मास में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा और सेवा के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में डटी हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद में सावन मास में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा और सेवा के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में डटी हुई है। इसी कड़ी में थाना औरंगाबाद की चौकी लखावटी के चौकी प्रभारी आर.डी. शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरकर कांवड़ियों की सेवा करते नजर आए।

चौकी प्रभारी आर.डी. शर्मा ने बताया कि सावन मास के इस पावन अवसर पर कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी सेवा करने का अवसर मिलना पुलिस प्रशासन के लिए बेहद सौभाग्य की बात है। उन्होंने पुलिस बल के साथ मिलकर कांवड़ियों पर श्रद्धापूर्वक पुष्प वर्षा की और उन्हें पानी की बोतलें, फ्रूटी, कोल्ड ड्रिंक व केले वितरित किए।

पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें चौकी क्षेत्र से सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया। खाकी के इस मानवीय और सेवाभावी रूप की शिवभक्त कांवड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखते हुए पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुगम बनाने में लगातार जुटे हुए हैं।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.