बागपत
बागपत जनपद के बिजरौल गांव स्थित पंडित बाबा बादाम सहाय वाटिका में इन दिनों आस्था और जनसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बिजरौल गांव स्थित पंडित बाबा बादाम सहाय वाटिका में इन दिनों आस्था और जनसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा के लिए एक विशाल नि:शुल्क कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में पहुंच रहे कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा समेत तमाम जरूरी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही हैं। लंबी दूरी तय कर थकान से चूर होकर पहुंचने वाले शिवभक्तों का सेवादार पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ स्वागत कर रहे हैं।
शिविर में सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द की सुंदर तस्वीर नजर आ रही है। दिन-रात मुस्तैद सेवादार कांवड़ियों की हर जरूरत का ध्यान रख रहे हैं। कोई भोजन परोस रहा है, तो कोई पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं सभासद नागेंद्र तोमर ने बताया कि वे बीते कई वर्षों से लगातार शिवभक्तों की सेवा के लिए इस शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “कांवड़ियों की सेवा करना हमारे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बेहद पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। इस वर्ष भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त को परेशानी का सामना न करना पड़े।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












