गुलावठी
बुलंदशहर जनपद के गुलावठी नगर में सेवा भारती के तत्वावधान में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए एक विशाल चिकित्सा शिविर व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी नगर में सेवा भारती के तत्वावधान में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए एक विशाल चिकित्सा शिविर व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में पहुंचे कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया और उन पर श्रद्धापूर्वक पुष्प वर्षा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार तिवारी और नगर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने भी कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी सुखद यात्रा की मंगलकामना की। सेवा भारती द्वारा लगाए गए इस शिविर में कांवड़ियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की शारीरिक असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर सेवा भारती के नगर अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, सचिव राजीव अग्रवाल, नगर इंचार्ज संजेश यादव, कुलदीप शर्मा, राजू शर्मा, कुलदीप सिंघल, मुकेश शर्मा, दीपक बंसल, हरित शर्मा, रामकुमार शर्मा, जितेंद्र एप्पल और राकेश तेवतिया सहित सेवा भारती के तमाम कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












