निचलौल
महराजगंज जनपद से सावन माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर निचलौल क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया धाम (मिनी बाबा धाम) में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद से सावन माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर निचलौल क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया धाम (मिनी बाबा धाम) में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के भोर से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लग गया। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही पूरा मंदिर प्रांगण और आसपास का इलाका “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान रहा। दूर-दराज से आए भक्तों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी बड़ी संख्या देखने को मिली। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर से लेकर प्रमुख मार्गों तक करीब 2 से 3 किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं।
भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
ड्रोन और सीसीटीवी से नजर: पूरे मंदिर परिसर और प्रमुख मोड़ों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर हलचल पर पैनी नजर रखी गई।
सख्त पहरा: प्रवेश और निकास द्वारों समेत हर प्रमुख मोड़ पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आवागमन सुचारू बना रहा।
प्रशासनिक सतर्कता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के चलते भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन और जलाभिषेक किया। देर शाम तक इटहिया धाम में भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा और पूरा क्षेत्र शिव भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












