परतावल
महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली में वर्षों से जाम पड़ी नाली की समस्या को लेकर विवाद गहरा गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली में वर्षों से जाम पड़ी नाली की समस्या को लेकर विवाद गहरा गया है। जलनिकासी की बदहाली का मुद्दा उठाने वाले ग्रामीण अरविंद कनौजिया ने ग्राम प्रधान पति और उनके पुत्र पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बाद बढ़ा विवाद
पीड़ित अरविंद कनौजिया का आरोप है कि गांव की नाली लंबे समय से चोक है और उस पर स्लैब न होने से राहगीरों को भारी परेशानी होती है। समस्या की ओर जिम्मेदारों का ध्यान खींचने के लिए उन्होंने नाली की दुर्दशा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर प्रधान पति और उनके पुत्र ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की। वहीं, प्रधान पक्ष द्वारा भी थाने में शिकायत दिए जाने के बाद मामला और तूल पकड़ गया है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी
सुदर्शन, राज, रामनिवास, आशा, रेहान, अंकित यादव, निर्मला व राजू समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से नाली का निर्माण कराने, सफाई सुनिश्चित करने और स्लैब ढलवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलनिकासी की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।मामले की वास्तविकता और मारपीट के आरोपों की सत्यता पुलिस व प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
बुलंदशहर: ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान की चमकी किस्मत, 10 लाख के निवेश से हर साल लाखों की कमाई
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












