बुलंदशहर: क्षेत्राधिकारी अनूपशहर ने कांवड़ यात्रा मार्ग व पुलिस चौकियों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद है। इसी क्रम में शनिवार, 8 अगस्त को क्षेत्राधिकारी अनूपशहर भरत कुमार सोनकर ने थाना अनूपशहर सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांवड़ यात्रा मार्गों, कांवड़ शिविरों तथा अस्थाई पुलिस चौकियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था: क्षेत्राधिकारी ने भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य/मेडिकल सहायता का जायजा लिया।

गंगा घाटों पर जल पुलिस व गोताखोर अनूपशहर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर जल पुलिस और गोताखोरों की तैनाती तथा उपलब्धता को परखा गया।

पुलिस चौकियों और गश्त की समीक्षा अस्थाई चौकियों पर तैनात पुलिस बल, संचार साधनों, ड्यूटी रजिस्टर और रात्रि गश्त का निरीक्षण किया। सीओ ने अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और निरंतर क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।

यातायात एवं आपातकालीन मार्ग प्रबंधन यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा सुचारु रहे और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं का आवागमन बिना किसी रुकावट के होता रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.