सिसवा
महराजगंज जनपद के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत के मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत के मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। शुक्रवार को मृतक बच्चों के परिजनों ने जिलाधिकारी को पृथक-पृथक प्रार्थना पत्र सौंपकर घटना के लिए जिम्मेदार ठेकेदार, नगर पालिका पदाधिकारियों और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी का आरोप
परिजनों का आरोप है कि 2 अगस्त 2026 को हुए इस दर्दनाक हादसे के पीछे निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी रही। सरोवर की गहरी खुदाई के बावजूद वहां न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के न्यूनतम इंतजाम भी किए जाते, तो तीनों बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।
जांच के बाद भी नहीं रुके निर्माण कार्य और लापरवाही
प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया कि निर्माण में अनियमितता को लेकर पूर्व में की गई शिकायत पर 20 जुलाई 2026 को जांच समिति का गठन किया गया था। परिजनों का आरोप है कि जांच प्रक्रिया जारी रहने के बावजूद न तो निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई और न ही सुरक्षा के कोई पुख्ता बंदोबस्त किए गए, जिसका खमियाजा मासूमों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।
पीड़ित परिवारों ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए जिम्मेदारों की भूमिका की जांच की मांग की है।
कार्यदायी संस्था का ठेकेदार,नगर पालिका अध्यक्ष एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि,अधिशासी अधिकारी (EO),संबंधित अवर अभियंता (JE) एवं निगरानी अधिकारी
परिजनों ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी निर्दोष को फंसाना नहीं, बल्कि वास्तविक दोषियों की जवाबदेही तय कर न्याय पाना है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसा दुःखांत न झेलना पड़े।
बस्ती जनपद के रिठिया-ससारपुर मार्ग के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। pic.twitter.com/rMtanga3pI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













