महराजगंज: कटहरा में जलभराव और बदहाल सड़कों से ग्रामीण परेशान, डीएम को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटहरा में जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटहरा में जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया है। समस्या के जल्द समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है।

मुख्य सड़कों पर जलभराव, तो टोलों की सड़कें पूरी तरह जर्जर

ग्रामीणों ने बताया कि शिवपुर, कटहरा चौराहा और चोरघटिया (आनंदनगर) जाने वाली मुख्य सड़कों पर लंबे समय से पानी भरा हुआ है। वहीं रामनगर, आजाद नगर, समय स्थान और उसरहवा वन टांगिया टोला की सड़कें पूरी तरह टूटकर जर्जर हो चुकी हैं। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और वाहन चालकों का आवागमन दुभर हो गया है।

सावन में श्रद्धालुओं को उठानी पड़ रही भारी दिक्कतें

ग्रामीणों के अनुसार, सावन के महीने में क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन्हीं मार्गों से गुजरते हैं। सड़क पर भरे पानी, कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लगातार हो रही बारिश से स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो गई है।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने वालों में मिथिलेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन, समीर अंसारी, नरेंद्र गौंड, रामहरख, सिकंदर, रामबचन साहनी, मेवालाल, जीतन और मनोज गौतम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलनिकासी और सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.