सिद्धार्थनगर: नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित नेपाली अभियुक्त गिरफ्तार, मोहाना पुलिस ने भेजा जेल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर (IPS) विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 6 अगस्त 2026 को मोहाना पुलिस ने थाने पर पंजीकृत मु.अ.सं. 124/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस (BNS) व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इमरान मिया पुत्र निजाबुद्दीन, निवासी दूबे थुमहवा, थाना रोहिनिहवा, जिला रुपनदेही (राष्ट्र नेपाल) के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

अभियुक्त की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक शेषनाथ सिंह यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल संदीप पासवान की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.