महराजगंज:परतावल बाजार में बिछड़े भाई-बहन को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, सी-प्लान ऐप से मिली त्वरित मदद

परतावल

महराजगंज जनपद के परतावल बाजार में खरीदारी के दौरान भीड़-भाड़ में अपने परिजनों से बिछड़े दो मासूम भाई-बहन को पुलिस की मुस्तैदी ने कुछ ही घंटों में सकुशल उनके परिवार से मिला दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल बाजार में खरीदारी के दौरान भीड़-भाड़ में अपने परिजनों से बिछड़े दो मासूम भाई-बहन को पुलिस की मुस्तैदी ने कुछ ही घंटों में सकुशल उनके परिवार से मिला दिया। बच्चों के सुरक्षित वापस मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन का सहृदय आभार जताया।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर (पूरब टोला) निवासी अख्तर अली के बच्चे—पुत्री आलिया खातून तथा पुत्र साजिद अली—परतावल बाजार में अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। बच्चों के गायब होने की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई।

चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अत्याधुनिक डिजिटल टूल ‘सी-प्लान’ (C-Plan) ऐप का उपयोग किया और ग्राम प्रधान जगदीशपुर से संपर्क स्थापित कर बच्चों के परिजनों की पूरी जानकारी जुटाई।

इसके बाद आवश्यक कागजी और कानूनी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर दोनों बच्चों को उनकी मां सकरु निशा (पत्नी अख्तर अली) के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस टीम की हुई सराहना

इस सराहनीय और मानवीय कार्य में परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय, हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल राजकुमार सिंह तथा कांस्टेबल कवींद्र कुमार की मुख्य भूमिका रही। परिजनों और स्थानीय लोगों ने परतावल चौकी पुलिस की इस त्वरित व तत्पर कार्रवाई की जमकर सराहना की।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.