पिपरपाती
महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के पिपरपाती पंचायत भवन पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी श्यामदेउरवा मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के पिपरपाती पंचायत भवन पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी श्यामदेउरवा मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी ‘तिरंगा यात्रा’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ठाकुर रौनियार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं और हर बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक के दौरान आगामी सभी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह, बशिष्ठ सिंह, अच्छे चौधरी, अजीत पांडेय सहित श्यामदेउरवा मंडल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और सभी स्थानीय पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मुंबई में कभी बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। दुखों और उपेक्षा के बीच अंतिम सांस लेने वाले शिवचरण पिछले तीन सालों से इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में देहांत हो चुका था। pic.twitter.com/JBmoBDmDrQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 6, 2026












