धानी बाजार :कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ और पूंजी, कार्यकर्ताओं के दम पर फतह करेंगे ‘मिशन 2027’ पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह

धानी बाजार (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के भाजपा कार्यालय धानी पर आयोजित मासिक बैठक और ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ की तैयारी बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भाजपा कार्यालय धानी पर आयोजित मासिक बैठक और ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ की तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक अभियानों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ और सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्हीं के अथक परिश्रम के दम पर आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मजबूती से चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बूथ स्तर पर कमर कस लें, क्योंकि कार्यकर्ताओं के समर्पण के बदौलत ही फरेंदा से लेकर लखनऊ तक एक बार फिर कमल खिलाना है।

इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ अभियान में सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की।

घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान

बैठक के दौरान मंडल प्रभारी आकाश गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आम जनता को साथ लेकर ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ अभियान को व्यापक और सफल बनाने की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीतेश मिश्र ने की। इस तैयारी बैठक में छट्ठू सिंह ,सुनील सिंह, चंदन मद्धेशिया,प्रेम वरुण, शेषमन यादव, श्यामसुंदर अग्रहरी, बाढू यादव, नवीन कुमार, पप्पू दुबे, राधेश्याम मणि त्रिपाठी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.