महराजगंज

महराजगंज विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर फरेंदा विधानसभा सीट (315) पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने फरेंदा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर क्षेत्रीय सियासत में हलचल पैदा कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर फरेंदा विधानसभा सीट (315) पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने फरेंदा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर क्षेत्रीय सियासत में हलचल पैदा कर दी है।
अरुण शुक्ला ने कहा कि उन्होंने विगत 42 वर्षों तक बिना किसी स्वार्थ के भाजपा की सेवा की है। उन्होंने कहा, “जब पार्टी के पास कार्यकर्ताओं का अभाव था, तब से आज तक निष्ठापूर्वक संगठन को खड़ा करने और मजबूत बनाने में योगदान दिया है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की भावना है कि पार्टी इस बार किसी समर्पित और अनुभवी स्थानीय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए।
अरुण शुक्ला के मैदान में उतरने के दावे के बाद फरेंदा के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। समर्थकों का मानना है कि संगठन में उनके लंबे अनुभव और जमीन से जुड़ाव के कारण पार्टी इस सीट पर मजबूत स्थिति में रहेगी। वहीं, उनका नाम सामने आने के बाद अन्य संभावित दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026










