महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के राजस्व ग्राम सेमरा महराज में पोखरी की सार्वजनिक भूमि पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के राजस्व ग्राम सेमरा महराज में पोखरी की सार्वजनिक भूमि पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 15 सितंबर 2026 को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
तहसीलदार फरेंदा के आदेशानुसार, गाटा संख्या-554 (रकबा 0.049 हेक्टेयर) राजस्व अभिलेखों में पोखरी के रूप में दर्ज है। इस पर संजय, सुनील, अनिल और दुर्गेश द्वारा पक्का मकान तथा विनीत उपाध्याय द्वारा टीनशेड बनाकर अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन द्वारा सीमांकन कर कब्जाधारियों को एक सप्ताह में स्वतः अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन समयावधि बीतने के बाद भी निर्माण नहीं हटाया गया।
मंगलवार को सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, नायब तहसीलदार अंकित की राजस्व टीम और थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवा दिया। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026










