पहले पैमाइश, फिर सड़क निर्माण की मांग पर रुका काम IGRSशिकायत के बाद जांच करने पहुंची नगर पंचायत टीम, वार्डवासियों ने उठाया अतिक्रमण का मुद्दा

महराजगंज

परतावल/महराजगंज के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या-15 महंत अवैद्यनाथ नगर में सार्वजनिक सड़क पर कथित अतिक्रमण और नाली निर्माण को लेकर सड़क निर्माण कार्य विवादों में घिर गया। मामले में IGRS जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद मंगलवार को नगर पंचायत की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगंज के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या-15 महंत अवैद्यनाथ नगर में सार्वजनिक सड़क पर कथित अतिक्रमण और नाली निर्माण को लेकर सड़क निर्माण कार्य विवादों में घिर गया। मामले में IGRS जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद मंगलवार को नगर पंचायत की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची।
जांच के दौरान बड़े बाबू निसार खान समेत नगर पंचायत के कर्मचारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। इस बीच वार्डवासियों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया और पहले सड़क की पैमाइश व सीमांकन कराने की मांग पर अड़ गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सड़क की भूमि पर कथित अतिक्रमण और नाली निर्माण के कारण सड़क की वास्तविक चौड़ाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि यदि सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले निर्माण कराया गया तो सड़क निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं बन सकेगी।


वार्डवासियों ने नगर पंचायत टीम से मांग की कि पहले राजस्व विभाग से सड़क की पैमाइश और सीमांकन कराया जाए। यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाकर निर्धारित सीमा के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जाए।

मौके पर बड़े बाबू निसार खान सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं अनिरुद्ध, मनीषा, विवेकानंद, राजेश, सुधांशु पांडेय, अमित मिश्रा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अब निगाहें इस बात पर हैं कि नगर पंचायत प्रशासन सीमांकन और अतिक्रमण के मुद्दे पर क्या कार्रवाई करता है और सड़क निर्माण कार्य को आगे कैसे बढ़ाता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.