महराजगंज

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज व आसपास क्षेत्र के शिक्षकों और आम जनता ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद पंकज चौधरी को पत्र लिखकर ट्रेन संख्या 15131/15132 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का बृजमनगंज स्टेशन पर पुनः ठहराव शुरू कराने की मांग की है।

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज व आसपास क्षेत्र के शिक्षकों और आम जनता ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद पंकज चौधरी को पत्र लिखकर ट्रेन संख्या 15131/15132 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का बृजमनगंज स्टेशन पर पुनः ठहराव शुरू कराने की मांग की है। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल के माध्यम से सौंपे गए इस पत्र में ट्रेन बंद होने से हो रही समस्याओं से अवगत कराया गया है।
शिक्षकों का कहना है कि यह ट्रेन गोरखपुर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करती थी। पूर्व में इसका नियमित ठहराव होता था, लेकिन वर्तमान में ठहराव बंद होने से दैनिक यात्रियों, बुजुर्गों, मरीजों तथा दूर-दराज के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा अंतिम संस्कार व अस्थि विसर्जन के लिए काशी (वाराणसी) जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सीधी रेल सेवा न मिलने से अतिरिक्त आर्थिक व मानसिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है।
शिक्षक समुदाय और क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री से हस्तक्षेप कर रेल मंत्रालय के माध्यम से ट्रेन का ठहराव शीघ्र बहाल कराने की अपील की है। मांग पत्र सौंपने वालों में शिक्षिका प्रीति विश्वकर्मा, दिव्या सिंह, प्रिया सिंह, मनोज कुमार जायसवाल, रितेश, राजीव पांडे, भरतलाल, सरफराज, रिंकी वर्मा, आरती दुबे, श्वेता शुक्ला, सरिता यादव, सुभाष यादव तथा सभासद दिलीप गुप्ता, जेपी गौड़ व राजन चौरसिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











