महराजगंज

महराजगंज अंग्रेजी की बढ़ती चमक के बीच हिंदी की रोशनी को और व्यापक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर MA Wallah कोचिंग संस्थान की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज अंग्रेजी की बढ़ती चमक के बीच हिंदी की रोशनी को और व्यापक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर MA Wallah कोचिंग संस्थान की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया। आयोजन का उद्देश्य महज मंचीय प्रस्तुतियों तक सीमित न रहकर हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुंचाने और इसके प्रति नई पीढ़ी में रुचि एवं सम्मान बढ़ाना रहा।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के मुड़ली स्थित निराला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में MA Wallah कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं, निराला इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए MA Wallah कोचिंग संस्थान के संस्थापक देवानंद नाथ मौर्य ने हिंदी भाषा की विशेषताओं और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं से हिंदी को केवल एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि अपने जीवन, व्यवहार और अभिव्यक्ति का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
वहीं, निराला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य त्रिपुरारी यादव ने हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति को दैनिक जीवन से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह हमारी संस्कृति, विचार और पहचान को भी अपने भीतर समेटे रहती है।
कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे विद्यालय के हिंदी के वरिष्ठ अध्यापक रमेश कुमार वरुण ने हिंदी को हृदय के सबसे करीब रहने वाली भाषा बताते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान है। उन्होंने गीत-संगीत एवं अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भी हिंदी भाषा के विकास और व्यापक प्रचार-प्रसार का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, भारतीय संस्कृति और अपनी मातृभाषा के महत्व को प्रभावी ढंग से सामने रखा गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर निराला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य त्रिपुरारी यादव, नर्वदेश्वर यादव, रमेश कुमार वरुण, रामेश्वर यादव, रामसेवक वरुण, असर्फी, ए.डी. खान, अशोक, नीलम, ऊषा, कुलदीप, प्रदीप, दीनदयाल वरुण समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी के सहयोग एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से हिंदी दिवस का यह विशेष कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बदलते दौर में अंग्रेजी का महत्व अपनी जगह है, लेकिन हिंदी हमारी जड़ों, हमारी संस्कृति और हमारी पहचान से जुड़ी भाषा है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026










