बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय ने कोतवाली देहात और गुलावठी क्षेत्र का दौरा कर स्थापित कांवड़ चौकियों तथा स्वास्थ्य शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि शिव भक्तों को यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












