जौनपुर
जौनपुर जनपद के निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शाहगंज विधायक रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत कराने तथा आरक्षण संबंधी शासनादेशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शाहगंज विधायक रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत कराने तथा आरक्षण संबंधी शासनादेशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि शासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद तहसील स्तर पर केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, निषाद, गोंड़िया, मांझी व मछुआ जैसी उपजातियों को अनुसूचित जाति के बजाय गलत तरीके से पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इससे समाज के लोग सरकारी योजनाओं और आरक्षण के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
मांग पूरी न होने पर संगठन ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन की चेतावनी दी है। विधायक रमेश सिंह ने ज्ञापन स्वीकार कर संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेज निषाद, जिलाध्यक्ष विजय निषाद, सतनारायण बिंद, सुरेश निषाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












