महराजगंज
महराजगंज जनपद के क्षेत्रवासियों को बेहतर व आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नौतनवा में ‘प्रयास केयर हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्रवासियों को बेहतर व आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नौतनवा में ‘प्रयास केयर हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ हुआ। अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समय की मांग है। इस अस्पताल के खुलने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और एक ही छत के नीचे आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अस्पताल प्रबंधन ने सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रतिबद्धता जताई। यहां आधुनिक उपकरण, आपातकालीन सेवा व अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026













