बलिया में दर्दनाक हादसा: धान की रोपाई कर रहे पिता-पुत्र पर गिरा 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार, दोनों की मौत; दारोगा भर्ती में चयनित हुआ था बेटा एक्सईएन को खींचकर मौके पर ले गईं बीजेपी विधायक केतकी सिंह, लगाई कड़ी फटकार

बलिया (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक बेहद दुखद और आक्रोशित कर देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक बेहद दुखद और आक्रोशित कर देने वाली घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन का जर्जर तार टूटने से खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक युवक हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा पद के लिए चयनित हुआ था और जल्द ही ट्रेनिंग पर जाने वाला था। इस हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया है और बिजली विभाग की घोर लापरवाही को लेकर भारी जनआक्रोश व्याप्त है।

धान की रोपाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बताते चले की गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे पिता-पुत्र अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर सीधे बेटे पर गिर गया और वह तड़पने लगा।

बेटे को तड़पता देख पिता उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने बेटे को बचाने का प्रयास किया, वे भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और तुरंत पुलिस व बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई।

विधायक केतकी सिंह का कड़ा रुख: एक्सईएन का हाथ पकड़ खींचकर ले गईं

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय बीजेपी (BJP) विधायक केतकी सिंह मौके पर पहुंचीं। इस दौरान बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) पंकज कुमार भारती तारों की हालत देखकर लौटने की कोशिश कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने विधायक को फोन कर स्थिति बताई।

विधायक केतकी सिंह ने मौके पर पहुंचकर एक्सईएन पंकज कुमार भारती का हाथ पकड़ा और उन्हें रास्ते से खींचते हुए सीधे उस घटनास्थल पर ले गईं जहाँ जर्जर तार गिरा था।

विधायक ने जर्जर तारों की तरफ इशारा करते हुए अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और कहा:

“छुआऊं तुमको? तार क्यों नहीं बदले? नालायक हो तुम लोग, सबसे पहले तो तुम्हें इस्तीफा देना चाहिए।”

विधायक के इस तीखे रुख के सामने एक्सईएन चुपचाप सिर झुकाकर खड़े रहे।

परिजनों में कोहराम, विभाग पर कार्रवाई की मांग
दारोगा परीक्षा पास कर चुके बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार के सारे सपने टूट गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर तारों को बदलने की मांग की जा रही थी, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण दो बेकसूर लोगों की जान चली गई।

विधायक केतकी सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.