लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र स्थित मुर्गहा बलीपुर गांव में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में बाघ दिखने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र स्थित मुर्गहा बलीपुर गांव में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में बाघ दिखने से हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह 11 बजे मझगई वन रेंज के डिप्टी रेंजर और वन दरोगा को सूचना देने के बावजूद दोपहर 2 बजे तक वन विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्राइवेट वन कर्मियों ने मिलकर लोगों को सुरक्षित निकाला।
ग्रामीणों ने बाघ को जल्द पकड़ने, वन चौकी में स्टाफ बढ़ाने और वन्यजीव हमले में उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं, प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों से अकेले खेतों में न जाने और जंगली जानवर दिखने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1926 पर सूचना देने की अपील की है।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













