सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड/शक्ति मोबाइल द्वारा मनचलों व शोहदों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड/शक्ति मोबाइल द्वारा मनचलों व शोहदों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। ‘मिशन शक्ति 5.0 फेज 2’ के तहत पुलिस टीम ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सघन चेकिंग की।
प्रभारी एण्टी रोमियो स्क्वाड उपनिरीक्षक मीरा चौहान के नेतृत्व में टीम ने थाना चिल्हिया क्षेत्र के पल्टा देवी मंदिर, जगदीशपुर और रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर गश्त की। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों (1090, 1098, 112, 181, 1930, 108, 102) की विस्तृत जानकारी दी गई।
टीम ने स्थानीय महिला दुकानदारों से बातचीत कर क्षेत्र में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के संबंध में जानकारी जुटाई। चेकिंग के दौरान स्थिति पूरी तरह सामान्य रही और कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026




















