महराजगंज
महराजगंज जनपद के नटवा चौराहे के समीप बांसपार बैजौली टोला अकटहवा में स्थित मुख्य सड़क लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नटवा चौराहे के समीप बांसपार बैजौली टोला अकटहवा में स्थित मुख्य सड़क लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बाबूलाल के घर से कैलाश के घर तक जाने वाला यह मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे पूरे रास्ते पर जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है।
फिसलकर गिर रहे लोग, हादसे का बना डर
सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इसके चलते आए दिन दोपहिया वाहन चालक, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के कारण स्थिति बेहद नारकीय हो चुकी है।
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष
ग्रामीण रामपत निषाद, नर्मदा, ध्रुप और सतीश ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि सड़क मरम्मत को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों की मांग व चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई, तो बारिश के दिनों में आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराकर समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













