दिल्ली जाने से पहले कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा नजरबंद; बुलंदशहर में पुलिस से तीखी नोंकझोंक, पीएम मोदी का पोस्टर फाड़ने का प्रयास

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। दिल्ली जाने से रोके जाने पर कांग्रेस नेत्री और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस व धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा के मद्देनजर उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पोस्टर फाड़ने की कोशिश, महिला पुलिस से धक्का-मुक्की

नजरबंदी के दौरान आक्रोशित अर्चना पांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर फाड़ने का प्रयास किया। मौके पर मुस्तैद महिला पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके हाथ से पोस्टर छीन लिया। इस दौरान कांग्रेस नेत्री और महिला पुलिसकर्मियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही।

पुलिस प्रशासन पर तानाशाही का आरोप
दिल्ली जाने से रोके जाने पर अर्चना पांडा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध किया।

कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा का बयान

“यह पूरी तरह तानाशाही रवैया है। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग किया जा रहा है। एहतियात के नाम पर नजरबंद करना लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है।”

आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अर्चना पांडा के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.