घुघली (महराजगंज)
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा गिदही (दक्षिण टोला) से एक बुजुर्ग के बीते चार दिनों से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा गिदही (दक्षिण टोला) से एक बुजुर्ग के बीते चार दिनों से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
18 जुलाई की शाम से हैं लापता
मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया निवासी दीनानाथ ने बुधवार दोपहर करीब 03:30 बजे घुघली थाने पहुंचकर अपने भांजी के ससुर की गुमशुदगी की लिखित तहरीर दी।
तहरीर के मुताबिक, गणपती (पुत्र पाँचू), निवासी परसा गिदही, दक्षिण टोला (थाना घुघली), गत 18 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकले थे। जब वह देर रात तक वापस घर नहीं लौटे, तो परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी।
रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर की गई खोजबीन
लापता बुजुर्ग के रिश्तेदार दीनानाथ ने बताया कि परिजनों और रिश्तेदारों ने पिछले चार दिनों (18 जुलाई से 22 जुलाई तक) में अपने सभी परिचितों, रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की। हर संभावित ठिकाने पर पता लगाने के बावजूद बुजुर्ग का कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल सका।
पुलिस जांच और तलाश में जुटी
लगातार प्रयास विफल होने के बाद थक-हारकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन की शरण ली। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है और पुलिस से बुजुर्ग को जल्द से जल्द ढूँढ निकालने की मांग की है।
घुघली थाना पुलिस ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया है और मामला दर्ज कर बुजुर्ग की तलाश व जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













