बागपत: यमुना नदी में डूबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, 16 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला शव

बागपत

बागपत जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी में डूबे एक युवक का शव लगभग 16 घंटे चले गहन खोज अभियान के बाद बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी में डूबे एक युवक का शव लगभग 16 घंटे चले गहन खोज अभियान के बाद बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस मामले की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

मृतक की पहचान कोर्ट रोड (गली नं. 3) निवासी वाजिद , जो पेशी से मजदूर था, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम वह किसी काम से यमुना नदी के तट पर गया था। नदी में उतरने के दौरान अचानक पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थानीय लोगों के प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

 

16 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से वाजिद की तलाश शुरू कराई। मंगलवार रात अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। बुधवार सुबह दोबारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 8 बजे गोताखोरों ने वाजिद का शव नदी से बाहर निकाला।

पुलिस का बयान

बागपत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चहल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से नदियों व गहरे जलाशयों के पास न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.