बागपत: घर की सफाई करते समय युवती को सांप ने डसा, 8 एंटी-वेनम के बाद हायर सेंटर रेफर; 4 दिन पहले भाई को भी 3 बार काटा था

बागपत

बागपत जनपद के बिनौली गांव में घर की सफाई के दौरान 19 वर्षीय युवती खुशी को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे सीएचसी बिनौली ले गए,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के बिनौली गांव में घर की सफाई के दौरान 19 वर्षीय युवती खुशी को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे सीएचसी बिनौली ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवती की जान बचाने के लिए आठ एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाए, लेकिन हालत में पर्याप्त सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पीड़िता के पिता विनोद कुमार ने बताया कि यह उनके परिवार के साथ बीते चार दिनों में दूसरी ऐसी घटना है। चार दिन पहले उनके बेटे राजा को भी सांप ने तीन बार काटा था। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में एक खाली मकान जर्जर स्थिति में पड़ा है, जहाँ से लगातार जहरीले जीव-जंतु उनके घर में घुस रहे हैं। फिलहाल युवती का इलाज जारी है और स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.