बिधूना: भाजपा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, ‘बूथ मजबूत तो चुनाव में जीत तय’ का दिया गया मंत्र

बिधूना 

भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक अभियानों की कड़ी में बुधवार को औरैया जिले की बिधूना विधानसभा के ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ का आयोजन बिधूना स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल में किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक अभियानों की कड़ी में बुधवार को औरैया जिले की बिधूना विधानसभा के ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ का आयोजन बिधूना स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल में किया गया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर मजबूत बनाना और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

बूथ की मजबूती ही हमारी असली ताकत” —मुख्य अतिथि संजीव राजपूत
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सरकार और पार्टी की जनहितकारी नीतियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाकर संगठन को अभेद्य बनाएं। जब हमारा बूथ स्तर का ढांचा मजबूत होगा, तो हम किसी भी चुनाव को बड़ी ही आसानी से जीत सकेंगे। बूथ ही चुनाव जीतने की असली कुंजी है।

बूथ अध्यक्ष अभी से सक्रिय हों, जीत निश्चित होगी”  रिया शाक्य व कमल दोहरे
भाजपा नेत्री रिया शाक्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि हमारे बूथ अध्यक्ष अभी से अपने क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं, तो भाजपा उम्मीदवार की जीत को कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने सभी उपस्थित बूथ अध्यक्षों से संकल्प लिया कि वे सम्मेलन से लौटकर तुरंत अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत बनाने के कार्य में जुट जाएं।

वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मंच पर:

जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया

भाजपा नेत्री रिया शाक्य

जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे

बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर

समेत क्षेत्र के प्रमुख पार्टी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.