बागपत
बागपत जनपद के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कैंटर (टैंकर) ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कैंटर (टैंकर) ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 11 माह की मासूम बच्ची शिवांशी और कैंटर कंडक्टर टिंकू (20) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मृतक बच्ची की तीन वर्षीय बड़ी बहन तनिष्का गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसके सिर में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा कैंटर में सवार अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026












