सिद्धार्थनगर: सर्पदंश से 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भवानीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नीचाफा स्थित बरघाट गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जहरीले सांप के डसने से छह वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भवानीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नीचाफा स्थित बरघाट गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जहरीले सांप के डसने से छह वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था।

क्या था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बरघाट गांव निवासी लतीफ का 6 वर्षीय इकलौता पुत्र अदनान मंगलवार रात घर में सो रहा था, तभी किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। बालक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

सीएचसी बेंवा में प्राथमिक उपचार के बाद बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बस्ती रेफर कर दिया। बस्ती में भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही मासूम अदनान ने दम तोड़ दिया। इकलौते चिराग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.