लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के कस्ता विधानसभा क्षेत्र के बाबूराम रामेश्वर दयाल डिग्री कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के कस्ता विधानसभा क्षेत्र के बाबूराम रामेश्वर दयाल डिग्री कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि ‘बूथ ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है’। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और नीतियों को आमजन तक पहुँचाने पर जोर दिया।
वहीं, कस्ता विधायक सौरभ सिंह ‘सोनू’ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सुदृढ़ बूथ व्यवस्था पर टिकी है। सम्मेलन में कस्ता विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी संगठनात्मक दायित्वों व चुनावी तैयारियों में पूरी शक्ति से जुटने का संकल्प लिया।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













