जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के खिलाफ हो रहे कथित अन्याय, हिंसा और अधिकारों के हनन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के खिलाफ हो रहे कथित अन्याय, हिंसा और अधिकारों के हनन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग ने जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के जरिए प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की सुरक्षा और न्याय की पुरजोर मांग की गई।
2017 के बाद सामंतवादी प्रवृत्तियों को मिला संरक्षण संजय माली
ज्ञापन सौंपने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष संजय माली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान सामंतवादी प्रवृत्तियों को खुला संरक्षण मिला है, जिसके कारण ओबीसी समाज के लोगों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने दावा किया कि फर्जी मुठभेड़ों, पुलिस हिरासत में मौतों , हत्याओं और संवैधानिक अधिकारों के हनन के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।
‘हिंदुत्व के नाम पर गुमराह किया गया
संजय माली ने आगे आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष द्वारा हिंदुत्व के नाम पर ओबीसी समाज को सिर्फ गुमराह किया गया है। आज शासन-प्रशासन के दोहरे रवैये के कारण पिछड़ा वर्ग खुद को ठगा हुआ और असुरक्षित महसूस कर रहा है।
ज्ञापन में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा जिला बचा हो, जहां ओबीसी समाज की विभिन्न जातियों से जुड़े लोगों के साथ कथित अन्याय, शोषण या हत्या की घटनाएं सामने न आई हों।
राष्ट्रपति से तत्काल हस्तक्षेप की गुहार
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से गुहार लगाई है कि उत्तर प्रदेश में ओबीसी समाज के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, हिंसा और हत्याओं का तत्काल संज्ञान लिया जाए।राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को कड़े निर्देश जारी कर ओबीसी वर्ग की सुरक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।पीड़ितों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलवाया जाए।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













