बागपत:FPO को सशक्त बनाने पर जोर; बेहतर पैकेजिंग व गुणवत्ता से ‘बागपत ब्लूम’ को मिलेगी नई पहचान: DM अस्मिता लाल

बागपत

बागपत जनपद के किसान उत्पादक संगठनों को आत्मनिर्भर और व्यावसायिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के किसान उत्पादक संगठनों को आत्मनिर्भर और व्यावसायिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। “बागपत ब्लूम” ब्रांड के अंतर्गत आयोजित इस बैठक में उन्होंने एफपीओ प्रतिनिधियों को उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग और प्रभावी मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

आकर्षक पैकिंग, स्पष्ट विवरण और गुणवत्ता से समझौता नहीं

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाजार में उपभोक्ताओं का विश्वास हासिल करने के लिए उत्पादों का मानक अनुरूप होना आवश्यक है। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक उत्पाद पर MRP, निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि, वजन व सामग्री का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित हो।

उत्पादों की पैकेजिंग आकर्षक हो और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए।

उत्पादों का उचित एवं प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारित किया जाए।

FPO के लिए कार्यालय आवंटन की घोषणा

एफपीओ को प्रशासनिक व व्यापारिक स्तर पर अधिक सशक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी ने उनके लिए कार्यालय आवंटित करने की घोषणा की। इससे एफपीओ अपनी दैनिक गतिविधियों और विपणन रणनीति का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने चखा स्वाद, दिए महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक के दौरान विभिन्न एफपीओ द्वारा तैयार अचार, शहद, मसाले, मिलेट (श्री अन्न) उत्पाद, शुद्ध तेल एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाधिकारी ने उत्पादों का अवलोकन करने के साथ-साथ उनका स्वाद भी चखा और उनके स्वाद व प्रयास की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को एफपीओ प्रतिनिधियों को पैकेजिंग, ब्रांडिंग, तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में ये अधिकारी व प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तीरथ लाल, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, कपिल शर्मा, धर्मेंद्र प्रधान, रवि शास्त्री, विजय सिंह, सूरज धामा सहित जनपद के विभिन्न FPO के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.