लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम ने ठगी करने और पीड़ित को आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए भेजा न्यायालय
पकड़े गए आरोपी की पहचान रजनीश कुमार पुत्र शिवनन्दन प्रसाद (निवासी: ग्राम जैतीपुर, थाना बिन्द, जिला नालंदा, बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को खीरी क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोचा और कागजी कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
दर्ज मुकदमा और संबंधित धाराएं
मुकदमा अपराध संख्या: 081/2021
धाराएं: 420 (ठगी), 504, 506 (धमकाना), 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) आईपीसी (IPC) एवं 3(2)V एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट।
टूटती सड़क दे रही मौत को दावत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; ज्ञापन के बाद भी जिम्मेदार मौनhttps://t.co/wpu91ReqUL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













