फरेन्दा :102 बटालियन NCC शिविर में कैडेट्स ने किया रक्तदान: कैम्प कमांडेंट कर्नल जयशंकर चौधरी ने बताया ‘महादान’

फरेन्दा

102 यूपी एनसीसी बटालियन, गोरखपुर द्वारा संचालित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-162) के पांचवें दिन परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज, महराजगंज में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा में 102 यूपी एनसीसी बटालियन, गोरखपुर द्वारा संचालित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-162) के पांचवें दिन परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज, महराजगंज में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। वर्तमान में इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 11 कॉलेजों के कैडेट्स के साथ-साथ थल सेना कैम्प के कैडेट्स भी कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

सूबेदार व कैडेट्स ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में सूबेदार अंगद कुमार, सूबेदार सुमेर सिंह एवं सूबेदार आजाद खालिद सहित अनेक एनसीसी कैडेट्स ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।

रक्तदान महादान है: कैम्प कमांडेंट कर्नल जयशंकर चौधरी

कैम्प कमांडेंट कर्नल जयशंकर चौधरी (सेना मेडल) ने रक्तदान करने वाले सभी कैडेट्स और सैन्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा:

रक्तदान महादान है। एनसीसी कैडेट्स समाज सेवा के इस पुनीत कार्य से न केवल मानवता की सेवा कर रहे हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।

राइफल संचालन, मैप रीडिंग और फायरिंग का दिया गया प्रशिक्षण

शिविर के प्रातःकालीन सत्र में पीआई स्टाफ द्वारा कैडेट्स को ड्रिल और शारीरिक प्रशिक्षण कराया गया। इसके पश्चात हवलदार सुमेर सिंह, हवलदार जगताप, हवलदार सतीश भगत, नायक दीपक एवं सूबेदार स्वपन शाह ने कैडेट्स को एसएलआर (7.62mm SLR) राइफल संचालन, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और मैप रीडिंग का गहन अभ्यास कराया।

कैम्प कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी की देखरेख में कैडेट्स को लाइव फायरिंग का अभ्यास भी कराया गया।

नेतृत्व विकास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

एएनओ लेफ्टिनेंट हेमंत कुमार, सेकंड ऑफिसर राजवीर सिंह, राकेश साहनी, करुणेश पति त्रिपाठी एवं लेफ्टिनेंट विवेक कुमार सिंह ने कैडेट्स को नेतृत्व विकास और एनसीसी के संगठनात्मक ढांचे पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सायंकालीन सत्र में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने कैडेट्स के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.