बागपत
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (लखनऊ) द्वारा संचालित उ0प्र0 होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की भर्ती प्रक्रिया बागपत जनपद में पूरी मुस्तैदी के साथ जारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (लखनऊ) द्वारा संचालित उ0प्र0 होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की भर्ती प्रक्रिया बागपत जनपद में पूरी मुस्तैदी के साथ जारी है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक बागपत के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन बागपत में आयोजित की जा रही अभिलेख समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया का अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने भर्ती ग्राउंड की सुरक्षा और मापदंडों की पारदर्शिता का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान शारीरिक मानक परीक्षण लंबाई, सीना आदि की माप और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच डीवी के लिए बनाए गए विभिन्न काउंटरों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और शासन द्वारा निर्धारित कड़े मानकों के अनुपालन के अंतर्गत ही संपन्न होनी चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता या गड़बड़ी अक्षम्य होगी।
एएसपी बागपत ने मौके पर मुस्तैद भर्ती बोर्ड के अधिकारियों, नोडल अफसरों और पुलिस कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। साथ ही पूरी एनरोलमेंट प्रक्रिया को सुचारू, अनुशासित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए तकनीक और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












