निचलौल: राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने टेम्पो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

निचलौल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल-महराजगंज मार्ग पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के ठीक सामने एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-महराजगंज मार्ग पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के ठीक सामने एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में टेम्पो चालक और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर निवासी टेम्पो चालक महंगू पासवान (55 वर्ष) पुत्र जगदेंई अपना टेम्पो लेकर निचलौल से महराजगंज की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे, तभी पीछे से उसी दिशा में आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक सलमान (22 वर्ष) पुत्र साकिर अहमद (निवासी ग्राम सोनिया बारवां) ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे टेम्पो के पिछले हिस्से से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन चालक पक्की सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद जागरूक नागरिकों ने तुरंत निचलौल पुलिस को सूचित किया और एम्बुलेंस व निजी वाहनों की मदद से दोनों लहूलुहान चालकों को तत्काल निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सीएचसी में तैनात आपातकालीन डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, 55 वर्षीय महंगू पासवान और 22 वर्षीय सलमान दोनों के शरीर व सिर में आई गंभीर चोटों के कारण उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। स्थिति को हाथ से निकलता देख चिकित्सकों ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.