सिद्धार्थनगर
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिद्धार्थनगर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिद्धार्थनगर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी की टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 543/34 के पास चेकिंग के दौरान विभिन्न प्रकार के मोबाइल पार्ट्स के साथ एक तस्कर को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे ककरहवा कस्टम कार्यालय भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस व SSB लीलडीहवा की संयुक्त टीम 15/16 जुलाई की रात अपराध व तस्करी की रोकथाम के लिए सीमा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने भारी मात्रा में मोबाइल पार्ट्स के साथ एक संदिग्ध को हिरासत में लिया ।
अग्रिम कार्रवाई: बरामद किए गए सभी मोबाइल पार्ट्स को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सौंप दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीमा पर अवैध गतिविधियों और तस्करी को रोकने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












