सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के सिद्धार्थनगर प्रथम आगमन पर जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के सिद्धार्थनगर प्रथम आगमन पर जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। चिलचिलाती धूप के बावजूद नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत के बाद जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई।
लक्ष्य बड़ा है, हर मंडल में करेंगे प्रवास: विनोद राय
मीडिया से बातचीत में नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में साल 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रचना है। इसके लिए वे प्रत्येक मंडल में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
‘विनोद राय के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा’
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने कहा कि विनोद राय जमीन से जुड़े नेता हैं। उनके नेतृत्व से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और इस भव्य स्वागत ने सिद्धार्थनगर में भाजपा की मजबूती व एकजुटता को साबित कर दिया है।
सिकंदराबाद: निजामपुर में पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के बाद चलीं गोलियां, गाड़ी से कुचला दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/W2JD07AEVu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026











